फालाकाटा के दलगांव चाय बागान में पिंजरे में फंसा

64

वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में फिर से एक तेंदुआ पकड़ा गया है। स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को फालाकाटा के दलगांव चाय बागान के चार नंबर ब्लॉक में लगाये  गए पिंजरे में तेंदुए को देखा। वन विभाग को तत्काल सूचित किया गया, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकार उसे अपने साथ ले गए। फिलहाल तेंदुए को दक्षिण खैरबारी बाघ पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा। तेंदुए के पिंजरे में बंद होने से स्थानीय निवासियों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन स्थानीय लोग इस बात को लेकर संशय में हैं कि पिंजरे में बंद तेंदुआ आदमखोर है या नहीं।  इसलिए  उन्होंने वन विभाग से नजरदारी बढ़ाने की भी मांग की है. इससे पहले भी यहाँ से तेंदुए पकड़े जाते रहे हैं।