साल के आखिरी दिन लताबाड़ी ग्रीन पार्क में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा

78

साल के आखिरी दिन शनिवार को स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित अलीपुरद्वार जिले के लताबाड़ी ग्रीन पार्क में पर्यटकों का तांता लगा रहा। यूं तो पूरे साल तक इस ग्रीन पार्क में जिले के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। लेकिन नववर्ष को लेकर साल के अंतिम दिन में ग्रीन पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। कालचीनी प्रखंड में लताबाड़ी ग्रीन पार्क का प्रबंधन स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाता है। यहां क्षेत्र की 24 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य शामिल हैं पर्यटकों के आगमन से महिला स्वयं सहायता समूह में खुशी का माहौल है।