कोलकाता से दुबई जाने वाली फ्लाइट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव

398

कोलकाता से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

दमदम हवाई अड्डे की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि बुधवार की शाम 6:00 बजे इंडिगो की फ्लाइट दुबई के लिए रवाना होने वाली थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के मुताबिक इसमें सवार सभी लोगों की रैपिड एंटिजेन जांच की गई जिसमें से तीन यात्री पॉजिटिव पाए गए। इन सभी की दोबारा जांच भी हुई जिसमें रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य भवन के निर्देशानुसार इन्हें अस्पताल परिसर में ही बने आइसोलेशन रूम में क्वॉरेंटाइन किया गया। बाद में अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों यात्री इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 28 से कोलकाता से दुबई जाने वाले थे। इनके शरीर से नमूने एकत्रित कर ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग हेतु भेजा गया है।
इसके पहले जनवरी महीने में इसी तरह से दुबई जाने वाली फ्लाइट में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।