उत्तर बंगाल के तीन विधायकों ने छोड़ी केंद्रीय सुरक्षा , राजनैतिक सरगर्मी तेज

120

सिलीगुड़ी के विधायक समेत उत्तरबंगल के तीन भाजपा विधायकों ने केंद्रीय  सुरक्षा  छोड़ दी है। इससे पहले भी भाजपा कर्मियों पर अत्याचार के विरोध में  सांसद लॉकेट चटर्जी  ने  केंद्रीय सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था। उसके बाद केंद्र सरकार ने कई विधायको की सुरक्षा वापस ले ली.  गौरतलब है कि  चुनाव से पहले  सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने  कहा था चुनाव जीतने के बाद  भी वो केंद्रीय सुरक्षा गार्ड नहीं लेंगे। इसका कारण  है उन्हें स्कूटी से घूमना  ज्यादा पसंद है।  इधर माटीगाड़ा – नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन  तथा डाबग्राम फुलबाड़ी की विधायिक शिखा चटर्जी ने भी सुरक्षा वापस किये जाने  की बात कही. उन्होंने बताया सुरक्षा कर्मियों के साथ गावो में जाने पर लोग डर जाते हैं। इससे उन्हें आम लोगों से  मिलने में उन्हें दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। लोग कुछ बोलने से डरते हैं। इसीलिए उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा का त्याग किया।