हथियारों के साथ इलाके के लोगों पर हमले की घटना में तीन गिरफ्तार

98

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आशिघर आउट पोस्ट की पुलिस ने २४ घंटे के भीतर शांतिनगर में  स्थानीय  लोगों पर हुए  हमले की घटना से जुड़े रहने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम विश्वजीत मंडल (27), तन्मय सरकार उर्फ पाताल (24), शुभंकर बेपारी उर्फ पाताल (21) हैं। ये सभी सिलीगुड़ी नगर निगम  के वार्ड नंबर ३६ के शांतिनगर बउ बाजार के रहने वाले हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि इस घटना में कौन कौन शामिल है। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में लिया जाया गया। गौरतलब है कि कुछ बदमाशों ने इलाके के कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे।