जलपाईगुड़ी शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में बम होने की आशंका से तीव्र दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।बम की सूचना मिलते ही जलপাইगुड़ी पुलिस की एक बड़ी टीम और बम स्क्वॉड (Bomb Squad) मौके पर पहुँच गई।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस के खोजी कुत्तों (Sniffer Dogs) की मदद से इमारत के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। इस संवेदनशील मामले पर डाक विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है, “सुरक्षा कारणों से हम इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
यह हमारा आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।” पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के आसपास के रास्तों को सील कर दिया है और लोगों को परिसर से दूर रहने की सलाह दी गई है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है।
