अशोक नगर, इच्छापुर में एक युवक ने प्रेम घटित कारणों से आत्महत्या कर ली। 29 वर्षीय मनोज दे पेशे से नल मिस्त्री है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मनोज एक स्थानीय नाबालिक लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की 15 साल की हैं। हाल ही में लड़की ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया और लड़के से मिलकर उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। इसके बाद से मनोज अवसाद में था। उसने अपने घर का दरवाजा बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मनोज को बीएन बोस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद नोआपाड़ा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
प्रेम में पड़ कर युवक ने गंवाई जान
