जलपाईगुड़ी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान गिरकर पहुंचा आठ डिग्री

390

21 जनवरी से 31 जनवरी तक राज्य में शीत लहर के कारण तापमान गिरने की मौसम विभाग ने सूचना जारी की थी और इसी के अनुसार, तापमान काफ़ी गिर गया है और शुक्रवार से इसका प्रभाव देखा जा रहा है।

जलपाईगुड़ी में शुक्रवार को जलपाईगुड़ी में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का तापमान डिजिटल बोर्ड पर के अनुसार सुबह 6.35 बजे तापमान आठ डिग्री था। ठंड के साथ हवा भी चल रही है और ठंड से बचने के लिए रास्ते के किनारे लोगों को अलाव तापते देखा जा रहा है। साथ ही चाय की दुकानों में भी लोगों का जमघट देखा गया।