झारखंड की धरती पर पहली बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को पहुंचे. सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पहुंचे. वहीं, उनके साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे. संजय सेठ के आवास पर कई सामाजिक संगठनों के साथ उन्होंने मुलाकात भी की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि झारखंड का जनजातीय संस्कृति के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है।
आने वाले समय में झारखंड के विकास के साथ देश का विकास होना है. यहां के जनजाति समुदाय को भगवान बिरसा मुंडा के धरती का विकास होगा. भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर बड़े उत्साह के साथ पूरे विश्व को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े सभी जनजाति समूह को प्रेरणा मिलती है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि पहली बार लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला रांची आए. भारतीय लोकतंत्र सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकसभा अध्यक्ष का आना हमारे लिए गौरव का विषय है. कल 150 से ऊपर संस्थाओं ने स्वागत किया और उनके आने से लोकतंत्र और भी मजबूत हुआ।