उत्तर दिनाजपुर में स्क्रब टाइफस के मरीजों की बढ़ती संख्या बना चिंता का विषय

149

स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या रायगंज में चिंता का विषय बन गया है। रायगंज मेडिकल में इस लक्षण के साथ कई लोग भर्ती हैं। बुखार से पीड़ित लोगों की भी संख्या काफी है। रायगंज मेडिकल का दावा है कि गुरुवार तक इलाजरत 26 मरीजों में स्क्रब टाइफस पाया गया है। बाकी लोगों के खून के नमूनों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों को डर है कि मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। मरीजों में बुखार, गंभीर शरीर दर्द सहित कई लक्षण होते हैं। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सभी के रक्त नमूनों की जांच की जा रही है और साथ ही आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जा रही है।