जिला प्रशासन ने गुटखा के खिलाफ चलाया अभियान , भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जप्त

123

उत्तर बंगाल सफर पर  मुख्यमंत्री ने राज्य भर में सात नवंबर से गुटखा, पानमसाला और जर्दा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने का एलान किया था। इसके आलोक में  अलीपुरद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने  शुक्रवार को गुटखा, पानमसाला और जर्दा  की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।  महकमाशासक बिप्लब सरकार ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर आज अलीपुरद्वार के जिला मुख्यालय में कई दुकानों पर छापेमारी की. उन्होंने  इन दुकानों से भारी मात्रा में गुटखा, जर्दा और पानमसाला जब्त किया। दूसरी ओर इन दुकानदारों ने कहा डिस्ट्रीब्यूटर इन सामानों को बेचता है, तभी उन्हें ये सामान मिल रहे हैं ,ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर को  यह कारोबार बंद कर देना चाहिए। वहीँ प्रशासन के अधिकारियों के कहा दोबारा यदि इन व्यापारियों को इस कांड में संलिप्त पाया गया तो उनके  खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी