टाटा मोटर्स ने भारत के सबसे व्यापक इलेक्ट्रिक CV पोर्टफोलियो का विस्तार किया

टाटा मोटर्स, भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल निर्माता, ने आज इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी में अपनी नेतृत्व स्थिति को और मजबूत करते हुए ऑल-न्यू टाटा इंट्रा ईवी पिकअप लॉन्च किया है। अपने इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए, यह नया पिकअप भरोसेमंद इंट्रा प्लेटफॉर्म की मजबूती को खास तौर पर तैयार किए गए इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ जोड़ता है। इसे भारत की बदलती कार्गो जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे यह भरोसेमंद और कमाई बढ़ाने वाला विकल्प बनता है। यह पूरे देश में टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा, जिसकी बेजोड़ कीमत11.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

टाटा इंट्रा ईवी पिकअप लॉन्च करते हुए टाटा मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री गिरिश वाघ ने कहा, “ग्रीन मोबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ऐसे टिकाऊ समाधानों पर केंद्रित है, जो बड़े स्तर पर कारगर साबित हों और भारत की अलग-अलग कमर्शियल जरूरतों के अनुकूल हों। हमारे इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक्स को मिली मजबूत प्रतिक्रिया और 10 शहरों में चल रही इलेक्ट्रिक बसों की सफलता के बाद, हमने इस साल की शुरुआत में नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक ट्रक्स पेश किए। अब इलेक्ट्रिक पिकअप्स के लॉन्च के साथ हम इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं। इस सफर के साथ, टाटा मोटर्स ने अलग-अलग सेगमेंट्स में देश का सबसे व्यापक इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो तैयार कर लिया है। यह प्रगति सरकार की सहायक नीतियों और ग्राहकों, पार्टनर्स व सप्लायर्स के साथ मजबूत सहयोग के चलते संभव हुई है, जो भारत को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की ओर तेजी से आगे बढ़ा रहा है।”

वास्तविक दुनिया के ऑपरेशन्स से मिली गहरी समझ के आधार पर तैयार और मुश्किल ड्यूटी साइकल्स के लिए डिज़ाइन किया गया, Intra EV Pickup देश के सबसे बहुमुखी पिकअप्स में से एक में इलेक्ट्रिक क्षमता लाता है। यह ऑपरेटर्स को ज़्यादा भारी सामान ले जाने, लंबे रास्तों पर चलने और ज़्यादा आत्मविश्वास के साथ काम करने में मदद करता है, साथ ही कम ऑपरेटिंग लागत और पर्यावरण पर कम असर का फ़ायदा भी देता है।

By Business Bureau