टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत में जनवरी 2024 से बढ़ोतरी की घोषणा की

94

कमर्शियल व्हीकल्स की भारत की सबसे बड़ी विनिर्माता, टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि 3% तक होगी और 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी। कीमत में इस बढ़ोतरी का उद्देश्य पिछले इनपुट लागतों के बकाये का समायोजन करना है। यह कमर्शियल व्हीकल्स के सम्पूर्ण रेंज पर लागू होगी।