भारत के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड और टाटा परिवार के हिस्सा, तनिष्क ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज’ लॉन्च किया है। भारतीय ग्राहकों की जेमस्टोन्स (रत्न) के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए पेश किया गया यह कलेक्शन १०० प्रतिशत प्राकृतिक रंगीन पत्थरों से सजा है। यह संग्रह आधुनिक भारतीय महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ऑफिस के डेली लुक से लेकर खास पारिवारिक समारोहों तक, हर पल को खास बनाने की क्षमता रखता है।
इस कलेक्शन की डिजाइन भारतीय गर्मी के मौसम के रंगों और खुलेपन से प्रेरित है, जिसे आधुनिक और कलात्मक सांचों में ढाला गया है। कैंपेन के विजुअल्स में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन रत्नों की चमक और आधुनिक अंदाज को बखूबी पेश कर रही हैं। टाइटन कंपनी लि. की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुश्री पेल्की त्शेरिंग ने लॉन्च पर खुशी जताते हुए कहा कि आज के दौर में ज्वेलरी सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि खुद को व्यक्त करने का एक सशक्त जरिया है। तनिष्क का यह नया अंदाज महिलाओं को अपनी अनूठी पहचान बनाने और प्राकृतिक जेमस्टोन्स के प्रति अपना दायरा बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
