तनिष्क ने अपने नए कलेक्शन ‘ह्यूज़’ (Hues) में आधुनिक भारतीय महिला के लिए प्राकृतिक जेमस्टोन आभूषणों को दी एक नई पहचान

भारत का अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड और टाटा परिवार का एक हिस्सा, तनिष्क ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लेकर आया है, प्राकृतिक रंगीन जेमस्टोन्स का जादू – अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज़’! भारतीय ग्राहकों की जेमस्टोन्स के प्रति लगातार बढ़ती रूचि को देखते हुए, प्रस्तुत किया गया, 100% प्राकृतिक जेमस्टोन्स से सजा यह कलेक्शन शुद्धता और बेहतरीन डिज़ाइन के प्रति तनिष्क की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज की आधुनिक महिलाएँ अपनी एक अलग और खास पहचान चाहती हैं, और तनिष्क का यह अंदाज़ उनकी इसी पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चाहे ऑफिस का डेली लुक हो या किसी खास फंक्शन की रौनक, ये जेमस्टोन्स आपके हर पल को खास बना देंगे।
यह कलेक्शन भारतीय गर्मी के मौसम के रंगों और उसके खुलेपन से प्रेरित है। इन रंगों और एहसास को आधुनिक और कलात्मक डिज़ाइनों में ढाला गया है। हर आभूषण के केंद्र में एक जेमस्टोन है। जेमस्टोन्स की प्राकृतिक चमक और गहराई को निखारने के लिए उसके आस-पास की बनावट और शेप को बहुत बारीकी से तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में आपको जेमस्टोन्स की कई तरह की कट्स का जादू देखने को मिलता है — चाहे वो क्लासिक ‘मार्कीज़’ (marquise) हो, बारीकी से तराशा गया ‘ताबीज़’ (tabiz) कट हो या रेशमी एहसास वाले ‘कैबोचोन’ (cabochon) स्टोन्स। हर कट जेमस्टोन्स की एक अलग चमक और उसकी अपनी शख्सियत को उभारता है। रंगों को परतों में सजाने और ‘बंचिंग’ व ‘स्लाइसिंग’ जैसी तकनीकों के इस्तेमाल से इन आभूषणों में एक गहराई और हलचल का एहसास होता है। इसका परिणाम ऐसी ज्वेलरी के रूप में सामने आता है जो न केवल आधुनिक, स्टाइलिश और प्रभावशाली है, बल्कि पहनने वाले के व्यक्तित्व को एक नई पहचान देती है।
अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर, तनिष्क का ‘ह्यूज़’ कलेक्शन सोने को देखने का नज़रिया बदल रहा है। अब सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक खूबसूरत ज़रिया है। इस कलेक्शन में दुनिया के कोने-कोने से बेहतरीन प्राकृतिक जेमस्टोन्स चुनकर लाए गए हैं—जैसे पन्ना (Emerald), एमेथिस्ट (Amethyst), सिट्रीन (Citrine), टूमलाइन (Tourmaline) और टैन्ज़ानाइट (Tanzanite)। हर स्टोन 100% प्राकृतिक है, जिसे अपनी चमक, शुद्धता और खास रंग के लिए कड़े मानकों पर परखा गया है। खूबसूरती के साथ-साथ तनिष्क आपको देता है पूरा भरोसा—पारदर्शी कीमत, लाइफटाइम मेंटेनेंस और 100% एक्सचेंज वैल्यू के साथ। यह कलेक्शन न केवल खूबसूरत है, बल्कि भारत में असली जेमस्टोन्स के आभूषणों के प्रति एक नया भरोसा पैदा करता है।
इस कैम्पेन की धड़कन तृप्ति डिमरी ‘ह्यूज़’ के अंदाज़ को बखूबी पर्दे पर उतार रही हैं। यह कैम्पेन हमें बताता है कि, रंग खुद को अभिव्यक्त करने का एक ज़रिया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आभूषण एक महिला के मूड, उसकी अपनी पहचान और उसके बदलते स्टाइल का हिस्सा बन जाते हैं। कैम्पेन के मुख्य चेहरे के रूप में तृप्ति डिमरी ‘Hues’ की असली पहचान बनी हैं—बेहद शालीन और आधुनिक, जहाँ उनकी अपनी एक अलग पहचान और सदाबहार खूबसूरती साफ़ झलकती है। शानदार तस्वीरों के ज़रिए इसमें हम देखते हैं, रंगों, डिज़ाइन और भावनाओं का अनोखा तालमेल। ‘ह्यूज़’ आज की बदलती भारतीय महिला का रूप है — जो अपनी जड़ों से जुड़ी है, आत्मविश्वास से चमक रही है और अपनी बात बेबाकी से कहना जानती है।

By Business Bureau