SILIGURI

सिलीगुड़ी : तीन दुकानों में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंम सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी : तीन दुकानों में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंम सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के बागडोगरा थाना अंतर्गत गोसाईपुर में मंगलवार देर रात तीन दुकानों में  दुस्साहसिक  चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लोअर बागडोगरा के गोसाईपुर में एक मोबाइल शॉप, एक साउंड सिस्टम शॉप और एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल शॉप में चोरी की वारदात हुई । इधर चोरी की खबर मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जाँच शुरू कर दी । दूसरी और इन दुकानों के मालिकों ने चोरी में लाखों रूपये के नुकसान की बात कही है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर चोरी होती रहती है।  पुलिस ने…
Read More
गाडी समेत उसके मालिक व चालक का अपहरण करने के आरोप में दो गिरफ्तार , 10 दिनों की पुलिस रिमांड में आरोपी

गाडी समेत उसके मालिक व चालक का अपहरण करने के आरोप में दो गिरफ्तार , 10 दिनों की पुलिस रिमांड में आरोपी

रिहाई के लिए आरोपियों ने की थी पांच लाख की फिरौती की मांग बागडोगरा थाने की पुलिस ने गाड़ी समेत चालक एवं  मालिक के अपहरण के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 मार्च की है। बागडोगरा पुलिस सूत्रों के अनुसार 24  मार्च को सिलीगुड़ी से एक वेगन आर गाडी गाड़ी पर चार लोग बिहार गए थे। इसी दौरान आशुतोष यादव एंव शिवशंकर यादव समेत कई लोगों ने उस गाडी को हाईजैक लिया । अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो लोग किसी तरह भागने में सफल रहे।  हालांकि अकरामूल हक़ एवं शेख अली बदमाशों के चंगुल में फंसे…
Read More
भाजपा प्रत्याशी  शिखा चटर्जी कर रही धुआंधार प्रचार

भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी कर रही धुआंधार प्रचार

 डाबग्राम - फुलबाड़ी  विधानसभा केंद्र की भाजपा उम्म्मीद्वार शिखा चटर्जी मंगलवार को  अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार  चुनाव प्रचार कर रही है। वे आज  सुबह अपने समर्थकों के साथ अपने विधानसभा केंद्र के ठाकुरनगर इलाके में चुनाव प्रचार किया।  चुनाव प्रचार के दौरान वे घर घर जाकर लोगों से मिली  और उनका आशीर्वाद लिया।  इसके साथ ही उन्होंने  अपनी जीत का दावा करते हुए कहा ;प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 
Read More
सिलीगुड़ी : आग लगने से चार दुकानें जलकर ख़ाक , लाखों का नुकसान

सिलीगुड़ी : आग लगने से चार दुकानें जलकर ख़ाक , लाखों का नुकसान

 सिलीगुड़ी में शुक्रवार तड़के सुबह आग लगने से चार दुकानें जल कर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा इलाके में आग लग गयी।  आगलगी में  चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गयी।  स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह करीब 3 बजे लोगों ने इन  दुकानों में  आग लगते देखा। तत्काल इसकी सूचना  फायर ब्रिगेड को दी गयी।  आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी।  इधर आगलगी की खबर मिलते ही  भक्तिनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।  भारी  मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया। आगलगी में किसी के…
Read More
अशोक भट्टाचार्य लगातार कर रहे चुनाव प्रचार , फिर जीत की आस

अशोक भट्टाचार्य लगातार कर रहे चुनाव प्रचार , फिर जीत की आस

* चुनावी दंगल में अपने शिष्य से मिल रही चुनौती  सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने मंगलवार को सिलीगुड़ी कॉलेज मैदान में प्रचार किया। आज सुबह वे सैर पर निकले और  सिलीगुड़ी कॉलेज मैदान के आस पास आम लोगों से बात की। गौरतलब है कि सिलीगुड़ी कॉलेज मैदान व  उसके आसपास के क्षेत्र में हर दिन बहुत काफी  संख्या में  लोग सुबह की सैर के लिए आते हैं। आज सुबह अशोक भट्टाचार्य भी  कॉलेज  मैदान पहुंचे और  वहां लोगों से बात कर  उनका आशीर्वाद लिया। बाद में मीडिया से बातचीत में अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव…
Read More