SILIGURI

मध्य प्रदेश में पौधों की कटाई के खिलाफ सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन , लोगों को पौधे देकर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश में पौधों की कटाई के खिलाफ सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन , लोगों को पौधे देकर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश के बक्सा जंगल में  हीरे की खान का पता चलने के बाद इसके लिए करीब ढाई लाख पेड़ों को काटने की पहल शुरू की गयी है। कोरोना महामारी में पूरे देश में ऑक्सीजन की भारी किल्ल्त के बीच ऑक्सीजन   प्रदान करने वाले इतनी संख्या में  पेडों को काटने से  प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने की आशंका व्यक्त करते हुए देश भर में इसके खिलाफ  विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सिलीगुड़ी में एक  सामाजिक संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।लोगों ने  हाथों से पौधे लेकर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। संस्था की…
Read More
सिलीगुड़ी में भी याद किये गए नेपाली आदि कवि भानुभक्त, नगर निगम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित

सिलीगुड़ी में भी याद किये गए नेपाली आदि कवि भानुभक्त, नगर निगम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित

सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से मंगलवार को नेपाली आदि कवि भानुभक्त की 207 वीं जयंती मनाई गई। आज सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में स्थित भानुभक्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार, आलोक चक्रवर्ती, विवेक वैद्य , सिलीगुड़ी नगर निगम आयुक्त सोनम वांगडी भूटिया समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष और नांटू पाल कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बीच पत्रकारों से बात करते हुए रंजन सरकार ने कहा…
Read More
सिलीगुड़ी : सोने के बिस्कुट के साथ महाराष्ट्र निवासी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सोने के बिस्कुट के साथ महाराष्ट्र निवासी गिरफ्तार

डीआरआई ने सिलीगुड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सोने के बिस्कुट के साथ  एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । आरोपी  का नाम रंजीत हनमंतराव यादव बताया जा रहा है। वह  महाराष्ट्र के सांगली का रहनेवाला है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार रंजीत हनमंतराव यादव  बुधवार शाम असम नंबर वाली बस में सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड पंहुचा। जहां तलाशी के दौरान  डीआरआई ने उसे सोने के बिस्कुट गिरफ्तार कर  लिया । उसे  आज सिलीगुड़ी कोर्ट ले जाया गया। इस संबंध में सरकारी वकील त्रिदीप साहा ने बताया, जप्त किये गए प्रत्येक सोने के बिस्किट का वजन 18 ग्राम है. आरोपी के पास से कुल 998 ग्राम वजन के 8 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। 
Read More
पेट्रोल के दाम बढ़ने के खिलाफ तृणमूल समर्थकों ने साइकिल चलाकर किया विरोध ,   पीएम का फूंका पुतला

पेट्रोल के दाम बढ़ने के खिलाफ तृणमूल समर्थकों ने साइकिल चलाकर किया विरोध , पीएम का फूंका पुतला

पेट्रोल की कीमत 100  रूपये  प्रति लीटर पार कर गई है।पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी का देश भर में विरोध हो रहा है। पश्चिम बंगाल में भी इसके खिलाफ विभिन्न राजनीतिक पार्टियां सड़क अपर है  राज्य में सरकार चला रही तृणमूल समर्थकों ने मंगलवार को  रायगंज प्रखंड के बीरघई ग्राम पंचायत क्षेत्र में साइकिल  चलाकर पेट्रोल के दाम बढ़ने का विरोध किया। इतना ही नहीं तृणमूल समर्थकों ने पेट्रोल के दाम बढ़ने के लिए  केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। गौरतलब है  पेट्रो उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही है। उत्तर…
Read More
सिलीगुड़ी में खुला माताओं के लिए वैक्सीन सेंटर

सिलीगुड़ी में खुला माताओं के लिए वैक्सीन सेंटर

सिलीगुड़ी में  माताओं के लिए वैक्सीन सेंटर शुरू किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा शुक्रवार सुबह सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम भवन में इस वैक्सीन सेंटर  का उद्घाटन किया  गया।  सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम  देव ने   माताओं के लिए बने इस  वैक्सीन सेंटर का शुभारम्भ किया। शून्य से बारह वर्ष तक के बच्चों की माताओं के लिए यह वैक्सीन सेंटर शुरू किया गया है।उद्घाटन समारोह में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बॉर्ड के अध्यक्ष गौतम देव , बोर्ड के सदस्य रंजन  सरकार समेत अन्य गणमान्य लोग  मौजूद थे। 
Read More