mamata banerjee

ममता के धरने पर दिलीप घोष का तंज: बात-बात पर सड़क पर बैठने वाली हैं सीएम

ममता के धरने पर दिलीप घोष का तंज: बात-बात पर सड़क पर बैठने वाली हैं सीएम

उकसावे वाली भाषा की वजह से 24 घंटे के लिए प्रचार पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरना देने वाली है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो बात बात पर सड़क पर बैठ जाती हैं। दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग कुछ भी मायने नहीं रखता। उनके लिए नियम कानून भी कोई चीज नहीं है। इसीलिए संवैधानिक प्रतिष्ठान के निर्णय के खिलाफ धरना करने जा…
Read More
सिलीगुड़ी में जनसभा करेंगी ममता बनर्जी , गौतम देव् ने किया सभास्थल का दौरा

सिलीगुड़ी में जनसभा करेंगी ममता बनर्जी , गौतम देव् ने किया सभास्थल का दौरा

 जलपाईगुड़ी जिले के  डाबग्राम - फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देब चुनाव प्रचार में काफी आगे दिख रहे हैं।  चुनाव के एलान के साथ ही उन्होंने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया था। गौतम देव् ने आज अपने समर्थकों के साथ  अपने विधानसभा क्षेत्र के भवेश मोड़ में एक  चुनाव प्रचार किया।  जानकारी के अनुसार राज्य की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवेश मोड़ संलग्न इलाके में  चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।   मंत्री गौतम देव् ने आज मुख्यमंत्री के सभास्थल का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया।  इसके साथ ही उन्होंने आज  डाबग्राम - 2 के  ठाकुर नगर  में चुनाव प्रचार किया।
Read More
नंदीग्राम में चुनाव बीतते ही उत्तर बंगाल रवाना हुई ममता

नंदीग्राम में चुनाव बीतते ही उत्तर बंगाल रवाना हुई ममता

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में चुनाव बीतते ही यहां हमेशा रहने का दावा करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल रवाना हो गई हैं। गुरुवार को यहां मतदान बीता है जिसके बाद शुक्रवार सुबह के समय वह उत्तर बंगाल के लिए रवाना हुई हैं। नंदीग्राम में चुनाव के समय वह तीन दिनों तक यही डेरा डाल कर रही थीं। आज यानी शुक्रवार सुबह रेयापाड़ा स्थित अपने अस्थाई आवास से निकली हैं और यहां बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंची। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली हैं। वहां से उत्तर बंगाल रवाना होने…
Read More
नंदीग्राम संग्राम : ममता बनर्जी ने किया भाजपा नेता को फोन, मांगी मदद, ऑडियो वायरल

नंदीग्राम संग्राम : ममता बनर्जी ने किया भाजपा नेता को फोन, मांगी मदद, ऑडियो वायरल

https://twitter.com/BJP4Bengal/status/1375692270649810944?s=20 पश्चिम बंगाल में शनिवार को हो रहे पहले चरण के मतदान के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के नेता को फोन पर मदद की अपील कर रही हैं। ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह ऑडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। जिस नेता को ममता ने फोन किया है उनका नाम प्रलय पॉल है। वह नंदीग्राम के स्थानीय नेता हैं। ममता बनर्जी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो हैं और राज्य की मुख्यमंत्री हैं। बावजूद इसके नंदीग्राम क्षेत्र के एक स्थानीय स्तर के…
Read More
आज चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी ममता बनर्जी

आज चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में आगामी पांच सालों तक जनता के लिए किए जाने वाले वादे के रूप में बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आज बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। सूत्रों ने बताया है कि तृणमूल कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में सामाजिक न्याय को विशेष महत्व दिया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस अपने घोषणापत्र में नौ जातियों को ओबीसी के रूप में सूचीबद्ध करने जा रही है। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मंडल आयोग की ओर से इन नौ जातियों जैसे महिषा,…
Read More