malda

मालदा में नदी कटाव की रोकथाम के लिए केंद्र नहीं कर रहा सहयोग :  मंत्री सबीना यास्मीन

मालदा में नदी कटाव की रोकथाम के लिए केंद्र नहीं कर रहा सहयोग : मंत्री सबीना यास्मीन

 राज्य की सिंचाई व उत्तर  बंगाल विकास राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने कहा कि  मालदा में नदी कटाव रोकने के लिए  केंद्र किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में अलग-अलग इलाकों में नदी कटाव रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है और इसके लिए राशि भी मंजूर की है. उन्होंने सोमवार को मालदा जिले के रतुआ में कटाव रोकथाम कार्य का निरीक्षण करते हुए ये बातें कही. मंत्री सबीना यास्मीन ने कहा मानसून की शुरुआत से ठीक पहले, सिंचाई विभाग ने मालदा के रतुआ, मानिकचक और भूतनी  इलाके में…
Read More
602 ग्राम ब्राउन शुगर और 144,000 रूपये  भारतीय करेंसी के साथ छह गिरफ्तार

602 ग्राम ब्राउन शुगर और 144,000 रूपये भारतीय करेंसी के साथ छह गिरफ्तार

मालदा जिले के  कालियाचक थाने की पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर  602 ग्राम ब्राउन शुगर और 144,000 रुपये मूल्य के भारतीय नोटों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कुतुबुद्दीन शेख (20), मोहम्मद यूसुफ अली (26), मोहम्मद नासिर हुसैन (20), मोहम्मद सराफत अली (23), मोहम्मद साहबुद्दीन (21) और तस्लीम शेख (20) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों  के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कालियाचक थाने के बलुआचरा इलाके में छापेमारी कर  आरोपियों को पकड़ा।  वे सभी…
Read More
मालदा में गंगा घाट पर नदी में तैरते मिले दो शव , लोगों में हड़कंप

मालदा में गंगा घाट पर नदी में तैरते मिले दो शव , लोगों में हड़कंप

बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल में गंगा नदी में शव तैरते मिलने से पूरे इलाके में हड़कम मच गया है।  जानकारी के अनुसार मालदा जिले के मानिकचक ब्लॉक  के भुटनी थाना के हीरानंदनपुर ग्राम पंचायत के केशरपुर गंगा घाट पर शनिवार को दो शव नदी में तैरते मिले. जिला पुलिस व प्रशासन के अनुसार दोनों शव दूसरे राज्य से नदी में बहकर यहाँ पहुंचे हैं शनिवार सुबह स्थानीय मछुआरों ने सबसे पहले नदी में शव तैरते देखा। उसके बाद खबर भुटनी थाने तक पहुंची । मालदा प्रकाश में आने के बाद पुलिस - प्रशासन के अधिकारियों ने गंगा घाट से शव बरामद करने की…
Read More
लूट की वारदात को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच हथियारबंद बदमाशों को किया गिरफ्तार

लूट की वारदात को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच हथियारबंद बदमाशों को किया गिरफ्तार

इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर लूट की वारदात को नाकाम करते हुए पांच हथियारबंद लुटेरों  को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को इन सभी को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात गुप्त  सूचना मिलने के बाद इंग्लिशबाजार  थाने की पुलिस  मालदा के मानिकचक राज्य सड़क स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से सटे इलाके में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से  लोहे के रॉड , हसुआ , रस्सी समेत डकैती के लिए आवश्यक अन्य उपकरण बरामद किये गए।  पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में…
Read More
मालदा में भाजपा – तृणमूल समर्थकों में संघर्ष , बमबारी में भाजपा नेता व उसके परिवारवाले घायल

मालदा में भाजपा – तृणमूल समर्थकों में संघर्ष , बमबारी में भाजपा नेता व उसके परिवारवाले घायल

पश्चिम बंगाल के  मालदा के रतुआ में गुरुवार सुबह सत्ताधारी तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों के बीच बमबारी में भाजपा कार्यकर्ता कौसर अली व उसके परिवारवाले जख्मी हो गए।  मालदा के रतुआ  चांद मोनी-1 ग्राम पंचायतके सीताहार गांव में इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है।  हादसे में कौसर अली के दो भाई, पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें रतुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनकी हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें  मालदा मेडिकल कॉलेज व  अस्पताल रेफेर कर दिया गया। दो राजनीतिक पार्टियों के बीच हुए संघर्ष में हुए घायलों के नाम मजहरुल हक, इमादुर रहमान,…
Read More