malda

अवैध संबंध को लेकर पड़ोसी ने सिविक वोलेंटियर का काटा गुप्तांग , कोलकाता रेफर

अवैध संबंध को लेकर पड़ोसी ने सिविक वोलेंटियर का काटा गुप्तांग , कोलकाता रेफर

अवैध संबंध को लेकर एक सिविक वोलेंटियर का पड़ोसी मित्र द्वारा गुप्तांग काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के चौधरीपाड़ा  इलाके की है. पीड़ित सिविक वोलेंटियर का घर मोथाबाड़ी थाने के पंचानंदपुर के कथलबाना गांव में है| पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना मित्र की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध के कारण हुई। हमले के बाद घायल सिविक वोलेंटियर  को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। यहाँ उसकी  हालत अधिक बिगड़ने पर  मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे  कोलकाता रेफर कर दिया। बताया जाता है …
Read More
कोरोना और लॉकडाउन से ढाकिये पर गहराया संकट, पारंपरिक पेशा छोड़ कर रहे मजदूरी

कोरोना और लॉकडाउन से ढाकिये पर गहराया संकट, पारंपरिक पेशा छोड़ कर रहे मजदूरी

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते मालदा के ढाकियों की रोजी-रोटी छिन गई है| ढोल बजाने के पेशे को छोड़कर अधिकांश ढाकी अब दिहाड़ी मजदूर का काम कर रहे हैं। कोई दूसरे राज्य में काम करने जा रहा है तो कोई ईंट भट्ठे से मजदूर का काम कर रहा है। अधिकांश ढाकियों ने बताया दूसरे राज्य से विगत दो वर्षों से लॉकडाउन के कारण कोई आर्डर प्राप्त नहीं हुआ है। इस वजह से उन्हें ढाकी बजाना छोड़ना पड़ा और दूसरे पेशे में जाना पड़ा। उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ बेहद लाचारी में दिन गुजारना पड़ रहा है। इन लोगों का…
Read More
चोर के संदेह में मॉब लिंचिंग, प्रवासी श्रमिक की मौत, श्रमिक का हाथ – पैर जंजीर से बांधकर की गयी सामूहिक पिटाई

चोर के संदेह में मॉब लिंचिंग, प्रवासी श्रमिक की मौत, श्रमिक का हाथ – पैर जंजीर से बांधकर की गयी सामूहिक पिटाई

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चोर के संदेह में लोगों की सामूहिक पटाई में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। बताया जाता है प्रवासी श्रमिक का हाथ पैर जंजीर से बांधकर  सामूहिक पिटाई की गयी। घटना शुक्रवार की रात हरिश्चंद्रपुर में मलियर-1 ग्राम पंचायत के पिपुलतला क्षेत्र की है| घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पहले हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ  उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसे चांचल  सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रताप मंडल (24) के…
Read More
मालदा : भीषण आग में मछली मंडी जलकर राख, लाखों का नुकसान

मालदा : भीषण आग में मछली मंडी जलकर राख, लाखों का नुकसान

भीषण आग में  हरिश्चंद्रपुर के हाटखोला में गुरुवार देर रात  मछली मंडी  समेत  चाय की एक दुकान जलकर राख हो गई। आजलगी में लाखों रुपये के नुकसान की खबर है । हरिश्चंद्रपुर थाना परिसर भी आग के चपेट में आने से  बाल  बाल बचा.  बाजार में एक चाय की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडरों में विस्फोट से आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगने के सूचना तत्काल दमकल विभाग को  दी गई। आग लगने के एक घंटे के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक चाय की दुकान समेत  मछली मंडी जल कर…
Read More
पांच लाख के नकली नोटों के साथ मुंबई के दो तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, नकली नोट खरीदने मुंबई से मालदा आये थे जालसाज

पांच लाख के नकली नोटों के साथ मुंबई के दो तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, नकली नोट खरीदने मुंबई से मालदा आये थे जालसाज

मालदा जिले के कालियाचक थाने की  पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ मुंबई के दो तस्करों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पांच लाख के नकली  नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सभी नकली नोट 500 रुपये के हैं । पुलिस  सूत्रों  के अनुसार ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर  मंगलवार रात कालियाचक थाने के बाबुरबाना  बस स्टैंड में छापेमारी कर तीन तस्करों को नकली नोटों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया . इनमें  दो मुंबई के रहनेवाले हैं। पुलिस को पता चला कि वे यहां नकली नोट खरीदने आए थे।…
Read More