islampur

प्रशासक कन्हैयालाल अग्रवाल ने  विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रशासक कन्हैयालाल अग्रवाल ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  राज्य सरकार की ओर से संचालित 'द्वारे सरकार' नामक परियोजना के तहत लोगों से प्राप्त  प्रस्तावों  पर  सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।   उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर पंचायत समिति की ओर से इन परियोजनाओं का टेंडर जारी कर इस पर काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को  इस्लामपुर ब्लॉक अंतर्गत इन परिजोयनाओं का शिलान्यास किया गया। इस्लामपुर नगरपालिका के प्रशासक तथा एचआरबीसी के वाइस चेयरमैन कन्हैयालाल अग्रवाल ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।  आज 21. 5 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सड़क , ब्रिज  समेत आय परियोजनाएं शामिल हैं।  इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी सेवा केंद्र…
Read More
कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग में सारा भारत अग्रगामी कृषक संघ ने  निकाली रैली एसडीओ को दिया ज्ञापन

कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग में सारा भारत अग्रगामी कृषक संघ ने निकाली रैली एसडीओ को दिया ज्ञापन

 कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में फॉरवर्ड ब्लॉक के विधायक अली इमरान के नेतृत्व में किसानों ने विशाल रैली निकाली। फारवर्ड ब्लॉक विधायक अली इमरान ने केंद्र सरकार से कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने  धर्म एवं जाति के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार पर  लोगों में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा इस्लामपुर में  आज काफी संख्या में किसान धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार के कृषि कानून…
Read More
बनने के चार महीने के भीतर ढह गयी शमशान  घाट की दीवार , लोगों किया प्रदर्शन

बनने के चार महीने के भीतर ढह गयी शमशान घाट की दीवार , लोगों किया प्रदर्शन

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के माटीकुंडा इलाके में मात्र चार महीने के बाद नवनिर्मित शमशान की  दीवार ढहने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस्लामपुर के एक ठेकेदार संस्था को यह काम सौंपा गया था।  कांग्रेस सांसद दीपा दास मुंशी ने अपने विकास कोष से श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए  6. 5 लाख रूपये  आवंटित की थी।  लेकिन बनने के मात्र चार महीने के बाद शमसान घाट की दीवार ढह गयी।  इन लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी के…
Read More
आगलगी में पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

आगलगी में पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में मेला मैदान में भयावह अग्निकांड में पांच घर जलकार राख हो गए। जानकारी के अनुसार इन घरों के लोग काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर की एक महिला अचानक घर से आग की लपटें  निकलती देख  चिल्लाने लगी।  उसकी  चीख  पुकार सुनकर आस पासके लोग  वहां पहुंचे। इस बीच  दमकल कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।  स्थानीय  लोगों एवं दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आगलगी में पांच घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस्लामपुर फायर बिग्रेड के स्टेशन मास्टर सब्यसाची चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग लगने…
Read More
सड़क मरम्मति की मांग में प्रदर्शन , जोरदार आंदोलन की चेतावनी चुनाव से पहले राजनेता सड़क मरम्मति का आश्वासन देते है, चुनाव बाद नहीं रहता अता पता

सड़क मरम्मति की मांग में प्रदर्शन , जोरदार आंदोलन की चेतावनी चुनाव से पहले राजनेता सड़क मरम्मति का आश्वासन देते है, चुनाव बाद नहीं रहता अता पता

इस्लामपुर , 03 जनवरी। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर ब्लॉक की गूंजरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत भाटिया मोड़ा इलाके के लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को जम कर  प्रदर्शन किया।  इन लोगों ने बताया कि 11 वर्षों से इस्लामपुर के अलीगंज से बिहार आने जाने वाली यह  सड़क बदहाल है. सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन व संबंधित विभाग पूरी तरह उदासीन बना बैठा है। लोगों ने बताया कि सड़क बदहाली के कारण यहाँ  अक्सर  छोटी बड़ी  दुर्घटनाएं घटती रहती है।  इन लोगों ने बताया कि अस्पताल ,स्कूल व सरकारी कार्यालय आने जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल किया जाता है, पर बदहाली के कारण…
Read More