islampur

कॉमरेड दिनेश मजूमदार के जन्मदिन पर चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

कॉमरेड दिनेश मजूमदार के जन्मदिन पर चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

डीवाईएफआई के संस्थापक कॉमरेड दिनेश मजूमदार के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को डीवाईएफआई की इस्लामपुर उत्तर लोकल  समिति की ओर से शहर के  एटीएम और बस स्टैंड सहित  विभिन्न इलाके को सेनिटाइज किया गया।  डीवाईएफआई की लोकल कमिटी के सचिव सुजान दास ने बताया कि संगठन की ओर से इससे पहले भी लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। वर्तमान में वे लोग अलग-अलग स्थानों में  सेवा के  अलग-अलग काम कर रहे हैं। आज 1 जून को कॉमरेड दिनेश मजूमदार के जन्मदिन के मौके पर  संस्था के सदस्य मिलकर शहर के विभिन्न इलाके में  सेनिटाइजेशन अभियान चलाया। 
Read More
पंचायत कार्यालय से सरकारी फाइलों हटाने के आरोपों को लेकर इलाके में भारी तनाव , पुलिस ने संभाला मोर्चा

पंचायत कार्यालय से सरकारी फाइलों हटाने के आरोपों को लेकर इलाके में भारी तनाव , पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर ब्लॉक के पंडितपोता  एक नंबरग्राम पंचायत कार्यालय  के  सरकारी फाइल हटाने के आरोपों की घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद इस्लामपुर थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर  हालात को  काबू किया . ग्राम पंचायत की प्रधान  संजीता नाजेर के प्रतिनिधि नुरुल आजम ने बताया कि कुछ बदमाशों ने दो पंचायत कार्यकर्ताओं को बंधक  बना रखा था।  इसे लेकर इलाके में  भारी तनाव देखा गया। उन्होंने कहा लॉकडाउन के चलते पंचायत कर्मी कुछ फाइलें घर ले जाकर घर पर ही  काम कर रहे…
Read More
लायंस क्लब ऑफ़ इस्लामपुर द्वारा गरीबों को दिया जा रहा जन आहार, कोविड हेल्प डेस्क की भी शुरुआत

लायंस क्लब ऑफ़ इस्लामपुर द्वारा गरीबों को दिया जा रहा जन आहार, कोविड हेल्प डेस्क की भी शुरुआत

लायंस क्लब ऑफ़  इस्लामपुर न्यू सेंचुरी  की ओर से  बुधवार को लायंस जन आहार  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे इस्लामपुर शहर के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन वितरित करेंगे. प्रतिदिन लगभग 200 लोगों को भोजन कराया जाएगा। जब तक लॉकडाउन रहेगा वे इस कार्यक्रम को जारी रखेंगे। आज इस्लामपुर बस टर्मिनस से सटे इलाके से कार्यक्रम की शुरुआतकी गई।  क्लब के  सदस्यों ने कहा कि  हर दिन अलग-अलग इलाकों में इस कार्यक्रम को आयोजन किया जायेगा।  उन्होंने कहा  आज मेन्यू में रोटी , तरकारी व सलाद शमिल था। …
Read More
चक्रवाती तूफ़ान यास को लेकर इस्लामपुर नगरपालिका ने लोगों को किया सतर्क , किसी नुकसान में नगरपालिका से संपर्क करने की अपील, हेल्पलाइन जारी

चक्रवाती तूफ़ान यास को लेकर इस्लामपुर नगरपालिका ने लोगों को किया सतर्क , किसी नुकसान में नगरपालिका से संपर्क करने की अपील, हेल्पलाइन जारी

उड़ीसा के तटीय इलाकों से बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफ़ान 'यास' को लेकर इस्लामपुर नगर पालिका ने स्थानीय लोगों को सतर्क करते हुए चेतावनी दी है। नगरपालिका व स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है जब तक बहुत जरूरी न हो लोग घर से बाहर न निकलें। वाहन घर से बाहर नहीं निकालें। इसके साथ ही जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं उन्हें सतर्क रहने और अपने लिए सुरक्षित ठिकाने ढूंढने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है यदि कोई तूफान से प्रभावित हो तो सीधे नगर पालिका से संपर्क करें।…
Read More
लोगों की मदद को भाजपा ने शुरू की निःशुल्क वाहन परिसेवा, फोन पर बुक कर उठाया जा सकेगा लाभ

लोगों की मदद को भाजपा ने शुरू की निःशुल्क वाहन परिसेवा, फोन पर बुक कर उठाया जा सकेगा लाभ

कोरोना महामारी काल में लोगों की मदद के लिए इस्लामपुर भाजपा के शहर मंडल व जिला नेतृत्व की मौजूदगी में सोमवार को एक वाहन का उद्घाटन किया गया.  सामान्य रोगियों के अस्पताल पहुंचाने के साथ साथ बुजुर्ग बैंक से पैंशन उठाने के कामों में इसका उपयोग कर सकता है। फोन से बुकिंग करने पर यह वाहन  निःशुल्क उपलब्ध होगा।  भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिले के उपाध्यक्ष बासुदेव सरकार ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर जिले में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है। इस महामारी काल में लोगों की सेवा के लिए आज उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर शहर में एक वैन का…
Read More