coochbehar

तोर्षा नदी के कटाव से कूचबिहार के निवासियों की उड़ी नींद

तोर्षा नदी के कटाव से कूचबिहार के निवासियों की उड़ी नींद

उत्तर बंगाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कूचबिहार जिले के बड़े इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि, 2 दिनों से नदी का जलस्तर घटने के कारण तुफानगंज 1 ब्लॉक के बलरामपुर 1 ग्राम पंचायत के शोलाडांगा इलाके में तोर्षा नदी में भयानक दरारें आ गयी है। इस संबंध में स्थानीय निवासी विश्व तंत्री ने बताया कि तोर्षा नदी के कटाव से तीन फसलों वाली हजारों बीघे कृषि भूमि नदी में डूब गयी है। यहां मौजूद तीन नदियों के तीन बांधों को तोर्षा नदी ने निगल लिया। सामने बलरामपुर बाज़ार है और नदी के कटाव…
Read More
कूचबिहार में राजनीतिक झड़पों की तफ्तीश पर पहुंची भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम

कूचबिहार में राजनीतिक झड़पों की तफ्तीश पर पहुंची भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम

पंचायत चुनावों को लेकर कूचबिहार में बार-बार राजनीतिक झड़पें देखने को मिली है। राजनीतिक झड़पों में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। कई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने और बात करने के लिए भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम कूचबिहार पहुंची। भाजपा के केंद्रीय नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में टीम आज कूचबिहार में मृत भाजपा कार्यकर्ता जयंत बर्मन की पत्नी से मिलने पहुंची, जिनकी दिनहाटा के कालामाटी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।वहीं आज इस फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यों ने कूचबिहार के एक निजी अस्पताल…
Read More
गणना में पिछड़ते ही तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने बैलेट पेपर पर डाला पानी

गणना में पिछड़ते ही तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने बैलेट पेपर पर डाला पानी

गणना में पिछड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने बैलेट पेपर पर डाला पानी। जिसे लेकर कूचबिहार के एक ब्लॉक के मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा शुरू हो गया है। मालूम हो कि उस मतगणना केंद्र में फोलिमारी ग्राम पंचायत की मतगणना चल रही थी। बूथ संख्या 4/41 का बैलेट बॉक्स खोलने पर देखा जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रिंकू रॉय राजभर को 144 में से केवल दो वोट मिले। बाकी सभी मतपत्रों पर भाजपा के चुनाव चिह्न की मुहर लगी है।आरोप है कि इससे नाराज होकर तृणमूल प्रत्याशी ने बैलेट बॉक्स पर पानी डाल दिया। जिसके…
Read More
पूरे राज्य में हिंसा के बीच पहाड़ पर चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

पूरे राज्य में हिंसा के बीच पहाड़ पर चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

पंचायत चुनाव शुरू होते ही पूरे राज्य से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। वहां पहाड़ों में बिल्कुल उलट तस्वीर है। पहाड़ों पर सुबह से ही हल्की और मध्यम बारिश शुरू हो गई। लेकिन बारिश शुरू होने के बावजूद पहाड़वासी उत्सव के मूड में मतदान करते नजर आ रहे हैं। इसका कारण है कि 22 साल बाद पहाड़ में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। वो भी दो-स्तरीय नहीं, तीन-स्तरीय। पहाड़ का राजनीतिक समीकरण भी राज्य के समीकरण से काफी अलग है। वहां लड़ाई मुख्य रूप से भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस गठबंधन की मुख्य विपक्षी भाजपा सहित आठ…
Read More
कूचबिहार में बीजेपी के पोलिंग एजेंट  की गोली मारकर हत्या

कूचबिहार में बीजेपी के पोलिंग एजेंट  की गोली मारकर हत्या

 कूचबिहार के एक नंबर ब्लॉक के फोलिमारी ग्राम पंचायत इलाका चुनाव के कुछ ही घंटों में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सत्ताधारी  तृणमूल कांग्रेस पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट माधव बिस्वास की गोली मारकर हत्या करने का आरोप सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत पोलिंग एजेंट माधव विश्वास जब बूथ में प्रवेश करने वाले थे तो उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने रोक दिया। तनाव बढ़ने पर उसे गोली मार दी गई। इस घटना में एक बीजेपी प्रत्याशी भी घायल हो गये। भाजपा प्रत्याशी माया बर्मन सरकार ने कहा कि समस्या मुख्य रूप से फोलीमारी बूथ संख्या 38 के पोलिंग एजेंट को लेकर है।…
Read More