coochbehar

वंदे भारत ट्रेन की न्यू कूचबिहार स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग में तृणमूल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

वंदे भारत ट्रेन की न्यू कूचबिहार स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग में तृणमूल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

वंदे भारत ट्रेन की न्यू कूचबिहार स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को न्यू कूचबिहार स्टेशन पर रेल रोको व धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से न्यू कूचबिहार स्टेशन के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू किया। इस दिन तृणमूल कांग्रेस ने धरने के अलावा न्यू कूचबिहार स्टेशन पर न्यू बंगाईगाव सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन को रोक कर धरना दिया। तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू कूच बिहार स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी लेकिन हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि न्यू कूचबिहार स्टेशन पर कोई स्टॉपेज…
Read More
दिनहाटा की प्रत्युषा बर्मन माध्यमिक में राज्य में संभावित आठवीं

दिनहाटा की प्रत्युषा बर्मन माध्यमिक में राज्य में संभावित आठवीं

दिनहाटा के गोपालनगर उच्च विद्यालय की प्रत्युषा बर्मन ने इस साल माध्यमिक में राज्य में संभावित आठवां स्थान हासिल किया है। दिनहाटा शहर के वार्ड नंबर 4 में प्रत्युषा का घर है। उसके प्राप्त अंक 685 है। प्रत्युषा के पिता तरनी कांत बर्मन दिनहाटा के पेटला हाई स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। मां काजल रॉय प्राइमरी स्कूल टीचर हैं। प्रत्युषा ने कहा कि उसके सात शिक्षक हैं। घर के शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों ने भी कमोबेश सहयोग किया। इसके अलावा हमेशा अपने माता-पिता से पूर्ण सहयोग पाया है। उसने कहा कि मैंने अपने पिता के पास गणित…
Read More
कूचबिहार के टाका गाछ क्षेत्र में तेंदुए का आतंक

कूचबिहार के टाका गाछ क्षेत्र में तेंदुए का आतंक

कूचबिहार 2 ब्लॉक उत्तर टाका गाछ क्षेत्र में सुबह से ही तेंदुए का आतंक है। आज सुबह क्षेत्र के स्थानीय निवासी सजहान मियां जलाशय में मछली पकड़ने गए तो उन्हें एक तेंदुआ दिखाई दिया। जलाशय के बगल में घना जंगल है। उस व्यक्ति ने दावा किया कि लेपार्ड जंगल में प्रवेश किया है। स्वाभाविक रूप से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को सूचना दी तो वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए और पैरों के निशान एकत्र करने में जुट गए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि, वन विभाग के…
Read More
माता- पिता द्वारा ठुकराई कली को अमेरिकन दंपति ने अपनाया

माता- पिता द्वारा ठुकराई कली को अमेरिकन दंपति ने अपनाया

जन्म देने के बाद ही किसी अज्ञात कारण से माता-पिता ने उस मासूम को अस्पताल के बाहर छोड़ दिया। आज उसे एक अमेरिकन दंपति ने अपना लिया व बड़े ही प्यार से उसे अपने साथ अपने घर ले गये। आखिरकार अनाथ बच्ची को माता पिता का प्यार मिला। लगभग तीन साल पहले एक दंपति ने उस मासूम को लावारिश छोड़ दिया था। लेकिन कली को अस्पताल की ओर से बचा लिया गया और गंभीर हालत में तुफानगंज महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कली अस्पताल में इलाज के बाद बिल्कुल ठीक हो गयी। तुफानगंज महकमा अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल…
Read More
कूचबिहार एमजेएन अस्पताल को नये सिरे से सजाने का काम शुरू

कूचबिहार एमजेएन अस्पताल को नये सिरे से सजाने का काम शुरू

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहल के तहत महिला विभाग, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) विभाग, डीआरबी विभाग समेत अस्पताल की समग्र व्यवस्था का आज , कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में शुभारंभ हो गया। कार्य का आधिकारिक उद्घाटन कूचबिहार के जिला गवर्नर पवन कादियान और कूचबिहार मेडिकल कॉलेज पेशेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने किया। 120 बेड वाले इस अस्पताल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह पहल की है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अस्पताल को नये सिरे से सजाने का काम शुरू…
Read More