‘मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026 – #SabseBadeAllrounder Ki Talaash’ के दो सीज़न सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद, TAFE – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, विश्व के एक सबसे बड़े ट्रैक्टर विनिर्माता और भारत के प्रतिष्ठित मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टर के निर्माता, ने मौलिक रचनात्मकता सहित ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आज इस प्रतियोगिता के तीसरे सीज़न की शुरुआत की घोषणा की।
TAFE का मैसी डायनास्टार सीज़न 3, जो इस श्रृंखला में अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, इसकी परिकल्पना किसानों, उद्यमियों, छात्रों, स्टार्टअप्स और ग्रामीण परिवर्तनकर्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय नवाचार मंच के रूप में की गई है। कृषि एवं ग्रामीण उद्यमिता में नए आइडियाज को मान्यता देने और पोषित करने के अपने प्रगतिशील विचारों के लिए प्रशंसित – मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट – किसानों, उद्यमियों, छात्रों, शिक्षाविदों और उन नवोन्मेषकों को एक ऑनलाइन मंच प्रदान करता है जो मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टरों पर अपने आईडिया का उपयोग करके सार्थक प्रभाव पैदा करने की क्षमता रखते हैं।
इस बार सीज़न 3 का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ मैसी फ़र्ग्यूसन के किसी भी ट्रैक्टर पर नवोन्मेषी आइडियाज प्रस्तुत करने का आमंत्रण है, ताकि कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और ग्रामीण उद्यमों में असीमित संभावनाओं का द्वार खोला जा सके। प्रतिभागियों को रोमांचक पुरस्कार जीतने और राष्ट्रीय मंच पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के सुनहरा अवसर मिलेगा। चुने गए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी और उन्हें उद्योग विशेषज्ञों और TAFE के सीनियर लीडरों की एक विशेषज्ञ जूरी के समक्ष अपने आइडियाज प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। मैसी डायनास्टार सीज़न 3 के विजेता को लगभग ₹8.2 लाख मूल्य का मैसी फ़र्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट ट्रैक्टर मिलेगा, जो अपने प्रदर्शन, बहुमुखी उपयोगिता और डिज़ाइन के लिए लोकप्रिय है।
प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं और अपने आइडियाज को वीडियो या टेक्स्ट के रूप में, अंग्रेजी या किसी भी अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषा में जमा कर सकते हैं। प्रतिभागी अपनी प्रत्येक प्रस्तुति में मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टर का व्यावहारिक और संभाव्य अनुप्रयोग प्रदर्शित करेंगे जो कृषि पद्धतियों को बेहतर बनाने, व्यवसाय के नए अवसर सृजित करने या समाज तथा अर्थव्यवस्था में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता हो। चुने गए प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में जूरी के सामने अपने आइडियाज प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और सबसे नई एवं प्रभावशाली आईडिया को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। देश भर के प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवा सकते और अपने एंट्रीज़ भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी, रजिस्ट्रेशन और संपूर्ण नियम एवं शर्तों के लिए, https://masseyfergusonindia.com/DYNASTAR/season-3/ पर जाएं।
