महालया के दिन आरजी कर अस्पताल में स्थापित की गई “अभया”  की सांकेतिक मूर्ति

53

आरजी कर अस्पताल में हैवानियत की शिकार हुई प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की आज सांकेतिक मूर्ति आरजी कर अस्पताल में स्थापित की गयी।  महालया के दिन “अभया”  की सांकेतिक मूर्ति स्थापित की गई है। आपको बता दे की आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए पूरे राज्य में आंदोलन जारी है। जूनियर डॉक्टर ने पीड़िता का नाम अभया दिया है और अभया को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे है। उन्होंने काफी लंबे समय तक काम बंद रखकर आंदोलन किया था और राज्य सरकार के साथ समझौता में हुआ था और हड़ताल ख़त्म कर दिए थ। लेकिन समझौता का पालन नहीं करने के कारण एक बार फिर से उन्होंने अभया को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया ह। उन्होंने फिर से हड़ताल शुरू कर दिया है। इस उपलक्ष में आज जूनियर डॉक्टरों के तरफ से एक विशाल रैली भी निकल जाएगी। इसके साथ ही आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि  घटना के हुए 50 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिली है। ऐसे में महालया यानी दो अक्तूबर को जूनियर डॉक्टरों की उक्त संगठन की ओर से महा जुलूस निकाला जायेगा। इसी दिन दोपहर एक बजे धर्मतला में विशाल जनसभा की जायेगी।