2024-26 के लिए सिलीगुड़ी मर्चेंट्स एसोसिएशन का चुनाव सुनील अग्रवाल ग्रुप ने बाजी मारी

65

सिलीगुड़ी: सत्र 2024-26 के लिए सिलीगुड़ी मर्चेंट्स एसोसिएशन का चुनाव रविवार को संपन्त हुआ। इसमें सुनील अग्रवाल ग्रुप ने बाजी मारी। सुनील अग्रवाल ग्रुप के 10 उम्मीदवार विजयी हुए। वहीं, पहले से विजयी होते आ रहे करण सिंह जैन ग्रुप की इस बार नहीं चली।उनके ग्रुप के पांच उम्मीदवार ही जीते। हालांकि, उक्त एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह जैन लगातार तीसरी बार जीतने में कामयाब रहे। उक्त चुनाव में दोनों पक्षों के 15-15 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा था। गत सत्र में विजयी रहे करण सिंह जैन के साथ उनके ग्रुप के राम प्रताप अग्रवाल, कमल कुमार गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल और गौरीशंकर गोयल के अलावा अन्य इस सत्र में विजयी नहीं हो पाए। वहीं, विरोधी सुनील अग्रवाल ग्रुप के 10 सदस्य विजयी हुए।उनमें सुनील अग्रवाल, संजय सिंहल, देबेश अग्रवाल, विकास पारिक, पवन कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अरविंद सोनी, पवन कुमार राठी, संजय अग्रवाल और सुभाष अग्रवाल शामिल हैं। अब अगले चार से पांच दिनों में सभी निर्वाचित लोगों की बैठक में अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी।