घर में घुसे बाघ का सफल रेस्क्यू, बाघ को साथ ले गई PTR की टीम

राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड स्थित एक गांव में बाघ घुस आया। यह बाघ पूरण महतो में घर में जा घुसा। पूरण ने बुद्धिमानी दिखाते हुए सभी बच्चों का बाहर निकाला और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना गांव वाले और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) की टीम ने बाघ का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

झारखंड में वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) और रांची वन प्रमंडल की संयुक्त टीम ने एक नर बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। यह राज्य में पहली बार हुआ है जब किसी बाघ को जिंदा पकड़कर संरक्षित किया गया हो। यह ऑपरेशन मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं फील्ड डायरेक्टर, PTR एस. आर. नतेशा के नेतृत्व में संचालित किया गया।

इसमें रांची डीएफओ श्रीकांत, वन्यजीव डीएफओ अवनीश, सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ. जब्बार, NTCA के प्रतिनिधि, NGO प्रतिनिधि, स्थानीय मुखिया और कई अन्य सदस्य शामिल थे।इस महत्वपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन की सीधी निगरानी झारखंड के मुख्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक परितोष उपाध्याय द्वारा की गई। टीम में PTR के डिप्टी डायरेक्टर आशीष व प्रजेश जेना समेत पलामू टाइगर रिजर्व के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। बाघ को सुरक्षित पिंजरे में पकड़कर पहले बेहोश (ट्रैंक्विलाइज़) किया गया ताकि उसे आवागमन के लिए सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया जा सके। अब बाघ को PTR के सॉफ्ट रिलीज सेंटर में निगरानी में रखा गया है। इसके व्यवहार और स्वास्थ्य का आकलन करने के बाद उसे प्राकृतिक वास (जंगल) में पुनः छोड़ा जाएगा।यह ऑपरेशन झारखंड में वन्यजीव संरक्षण और बाघ संरक्षण कार्यक्रम की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो राज्य के वन विभाग की क्षमता, समर्पण और समन्वय को दर्शाता है।

By Piyali Poddar