सड़क हादसे में तीसरी की छात्रा घायल

140

गाजोल थाना क्षेत्र के आठ माइल इलाके में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीसरी कक्षा की एक छात्रा  गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल  छात्रा को  मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार घायल छात्रा का नाम सुष्मिता मंडल है। वह स्थानीय स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। आज सुबह वह सड़क  किनारे खड़ी थी। तभी  शराब के नशे में चूर एक मोटरसाइकिल चाक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में  उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर में गंभीर चोट है।