प्लास्टिक कैरीबैग का प्रयोग करने पर नगर निगम के तरफ से सख्त कार्रवाई किया जाएगा

40

उपयोग करने वालों पर लगेगा जुर्माना, विभिन्न बाजारों से लेकर किराना स्टोर या फास्ट फूड के स्टालों पर हो रहा धड़ल्ले से उपयोग

सिलीगुड़ी:-प्लास्टिक कैरीबैग प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी देना पड़ सकता है। नगर निगम क्षेत्र के लिए अभिशाप बने प्लास्टिक कैरीबैग का चलन रोकने के लिए अब टास्क फोर्स गठित की गई है। शहर में प्लास्टिक के कैरीबैग की बिक्री, उत्पादन और भंडारण रोकने के लिए बोरो में भी टास्क फोर्स बनाने के दिशा निर्देश जारी किए गए है। यह जानकारी मेयर गौतम देव ने मंगलवार को देते हुए – कहा कि वर्ष भर टास्क फोर्स निगरानी – करेगी तथा प्लास्टिक कैरीबैग उपयोग करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही भारी जुर्माना लगेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग और बिक्री रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है। इसीलिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नगर निगम के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पिछले वाम बोर्ड से लेकर वर्तमान तृणमूल बोर्ड तक, कई प्रयासों के बावजूद शहर में प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग बंद नहीं हुआ है।शहर में प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग मनमाने ढंग से हो रहा है। विभिन्न बाजारों से लेकर किराना स्टोर या फास्ट फूड के स्टालों तक, हर जगह इसका उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। प्लास्टिक कैरीबैग के प्रचलन को रोकने को ले मेयर इन काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल तुरंत बंद किया जाए तथा टास्क फोर्स का गठन किया गया है। ये टास्क फोर्स में नगर निगम के साथ सभी बोरो के एसआई भी रहेंगे तथा अलग-अलग ग्रुप के आधार बाजारों में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्लास्टिक कैरीबैग का भंडारण या बेचने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराने का भी निर्णय लिया गया है।