शाम होते ही शुरू हो जाती है पत्थरबाजी, आतंकित ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई गुहार,दर्ज कराई प्राथमिकी 

74

शाम होते ही पथराव शुरू हो जाता है, यह अजीबोगरीब घटना जलपाईगुड़ी जिले के खारिया ग्राम पंचायत के पंगा साहेबबाड़ी इलाके में हो रही है। पत्थरबाजी से स्थानीय लोग काफी आतंकित है। उनको कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्यों पथराव किया जा रहा है। कुछ बदमाश कुछ दिनों से लगातार ईट और पत्थर उनके घरों पर फेंक रहे हैं।

इससे परेशान होकर आखिरकार महिलाओं ने पुलिस से गुहार लगाई है। काफी संख्या में जलपाईगुड़ी के खारिया ग्राम पंचायत के पंगा साहेबबाड़ी इलाके की महिलाएं थाना पहुंची और पुलिस को वे पत्थर दिखाएं जो उनके घर पर फेंके गए थे। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि घर के बाहर महिलाएं और बच्चे भी रहते हैं कई बार पत्थरबाजी से उनको चोटे  लग चुकी है।

इस के कारण हम लोग काफी आतंकित हैं और पत्थरबाजी का हम लोग घर में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कोई इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि उनको पकड़ा जा सकें।