स्टार तीरंदाज दीपिका कुमार ने गंभीर के वीडियो पर चिंता जाहिर की थी

354

भारत के पूर्व ओपनर और दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सहित कई दिग्गजों की चिंता पर गंभीरता के साथ सकारात्मक जवाब दिया है। दीपिका कुमारी ने यह चिंता पूर्वी दिल्ली स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को लेकर जतायी थी।  दरअसल गौतम गंभीर ने एक दिन पहले ही अपने फेसबुक पेज पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि पूर्वी दिल्ली पेशेवर क्रिकेट के आयोजन के लिए तैयार है।  यह लिखते हुए उन्होंने दिल्ली सरकार पर विज्ञापनों को लेकर भी ताना कसा था, लेकिन दीपिका कुमारी की चिंता इसी वीडियो को लेकर जुड़ी हुई थी।  बहरहाल, गौतम के जवाब और सुनिश्चित करने के बाद दीपिका कुमारी ने पूर्व ओपनर का शुक्रिया अदा किया है।  

दरअसल विश्व में नंबर एक दीपिका कुमारी सहित भारत के कुछ शीर्ष तीरंदाजों ने यमुना खेल परिसर को क्रिकेट मैदान में बदलने पर चिंता जतायी थी जिस पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्पष्ट कर दिया कि इस परिसर के तीरंदाजी मैदान को केवल पहले से बेहतर बनाया गया है।  

क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गंभीर के वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए दीपिका और उनके तीरंदाज पति अतनु दास ने कहा था कि इस सुविधा में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ है। दीपिका और अतनु दोनों तोक्यो ओलिंपिक में भाग लेंगे. दीपिका ने ट्वीट किया था, ‘मैं 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में इस मैदान पर दीपिका बनी थी।   कृपया तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट मैदान न बनाये। यह एशिया के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजी मैदानों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंटों का यहां आयोजन हो सकता है।   

गंभीर ने स्पष्ट किया कि इस मैदान को नहीं बदला गया है।   उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं स्पष्ट कर दूं कि यमुना खेल मैदान को परिवर्तित नहीं किया गया है बल्कि उसमें सुधार किया गया है।  तीरंदाजी और अन्य खेल पहले की तरह होते रहेंगे।   स्वयं खिलाड़ी होने के नाते मैं किसी भी खिलाड़ी के विकास में बाधा नहीं आने दूंगा।  ‘याद दिला दें कि राष्ट्रमंडल खेल 2010 की तीरंदाजी प्रतियोगिताएं यमुना खेल परिसर में आयोजित की गयी थी। दीपिका के पति अतनु दास ने भी ट्वीट करके इस मैदान को क्रिकेट मैदान में नहीं बदलने का आग्रह किया था ‘याद दिला दें कि राष्ट्रमंडल खेल 2010 की तीरंदाजी प्रतियोगिताएं यमुना खेल परिसर में आयोजित की गयी थी. दीपिका के पति अतनु दास ने भी ट्वीट करके इस मैदान को क्रिकेट मैदान में नहीं बदलने का आग्रह किया था।