एआरएल ग्रुप का भारत का अग्रणी लक्ज़री क्वार्ट्ज ब्रांड, स्पेक्टा क्वार्ट्ज सरफेस, ने कॉनवू सिलीगुड़ी 2026—पूर्वी भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी (निर्माण, बिल्डिंग मटेरियल्स, आर्किटेक्चर और वुड इनोवेशन) में भाग लेकर उत्तर-पूर्वी बाज़ार में अपनी मज़बूत उपस्थिती दर्ज की है। जिसमें निर्माण, बिल्डिंग मटेरियल्स, आर्किटेक्चर और वुड इनोवेशन दिखाए जाते हैं। स्पेक्टा का यह कदम बताता है कि कंपनी इस नए और तेज़ी से बढ़ते क्षेत्र में प्रीमियम सामग्रियों और आधुनिक डिज़ाइन की बढ़ती मांग को पूरा करना चाहती है। उत्तर-पूर्व भारत अब तक इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज सरफेस के लिए कमज़ोर बाज़ार माना जाता था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ग्लोबल डिज़ाइन ट्रेंड्स का असर, बढ़ता शहरीकरण और लक्ज़री घरों व होटल प्रोजेक्ट्स की बढ़ती माँग ने इस क्षेत्र को नए अवसर दिए हैं। उच्च गुणवत्ता वाले इंटीरियर मटेरियल्स की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। स्पेक्टा को उम्मीद है कि शुरुआती चरण में पूर्वी क्षेत्र उसकी कुल बिक्री में लगभग 5% योगदान देगा, क्योंकि प्रीमियम क्वार्ट्ज सरफेस की जागरूकता और माँग लगातार बढ़ रही है।
कॉनवू सिलीगुड़ी में अपने प्रदर्शन के दौरान स्पेक्टा ने पेश की अपनी नई लॉन्च ‘एक्स-एलेंस सीरीज़’ । इस सीरीज़ में दस रंग शामिल हैं, जो स्पेक्टा की चार सबसे लोकप्रिय कलेक्शन—मावेन, अलूरा, पेस्टल पॉइज़ और ऑरा—का हिस्सा हैं। यह सीरीज़ क्वार्ट्ज के कई शेड्स को एक साथ लाती है, जो मज़बूती, आकर्षक डिज़ाइन और बहुउपयोगिता का संतुलन दिखाते हैं। इनका इस्तेमाल घरों, दफ़्तरों और हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स में आसानी से किया जा सकता है। सिलीगुड़ी – तेज़ी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की वजह से इस विस्तार का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है। सड़क संपर्क, हवाई मार्ग और शहरी योजनाओं में निवेश ने शहर तक पहुँच को आसान बना दिया है, जिससे यह उत्तर-पूर्व का अहम प्रवेश द्वार बन गया है। साथ ही, निजी हॉस्पिटैलिटी कंपनियों, लक्ज़री रियल एस्टेट डेवलपर्स और सरकारी परियोजनाओं के बढ़ते निवेश ने सिलीगुड़ी को पूर्वी भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते विकास केंद्रों में शामिल कर दिया है।
इस अवसर पर बोलते हुए स्पेक्टा क्वार्ट्ज सरफेस के संस्थापक अंकित जैन ने कहा कि “उत्तर-पूर्व भारत में लंबे समय तक बड़ी संभावनाएँ हैं। यहाँ प्रीमियम हाउसिंग, होटल और कमर्शियल स्पेस की माँग बढ़ रही है। कॉनवू सिलीगुड़ी में हमारी मौजूदगी ने हमें सीधे आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स और पार्टनर्स से जुड़ने का मौका दिया, जो इस विकास की अगली दिशा तय कर रहे हैं। एक्स-एलेंस सीरीज़ के ज़रिए हम ऐसे सरफेस पेश कर रहे हैं जो मज़बूती और आधुनिक डिज़ाइन का मेल हैं और क्षेत्र की बदलती ज़रूरतों के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
