दक्षिण दिनाजपुर: पीएम मोदी की ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ की तैयारियां तेज, सुकांत मजूमदार ने लिया जायजा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में आगामी 11 अप्रैल, शनिवार को एक विशाल जनसभा होने जा रही है। इस ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ को विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।इस ऐतिहासिक सभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज केंद्रीय मंत्री डॉ. सुকান্ত मजूमदार ने कुशमंडी का दौरा किया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभा स्थल (मैदान) पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और अन्य प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले भर के कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। यह सभा राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगी।

उन्होंने तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। कुशमंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि शनिवार को होने वाली इस मेगा रैली में लाखों की भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सके।

By Sonakshi Sarkar