सोनी आथ मना रहे हैं ‘महालय महाउत्सब’ के साथ महालय का जश्न

31

सबसे लोकप्रिय बंगाली एंटरटेनमेन्ट चैनलों में से एक सोनी आथ अपने दर्शकों के लिए महालय का जश्न मनाने जा रहा है। उत्सव मे जोश को बरक़रार रखना इसका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए मां दुर्गा को समर्पित कंटेंट के साथ एक दिवसीय प्रोग्राम पेश किए जाएंगे। इस प्रॉपर्टी ‘महालयर महाउत्सब’ का प्रसारण 14 अक्टूबर 2023 को सोनी आथ पर किया जाएगा।
महालय, बंगाली कैलेंडर में महत्वपूर्ण दिन है, इस दिन देवी पक्ष की शुरूआत होती है, इसे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर के धार्मिक महत्व को समझते हुए सोनी आथ एक दिवसीय स्पेशल उत्सव ‘महालयर महाउत्सब’ लेकर आए हैं, जिसका प्रसारण सुब 5:00 बजे से शाम 5:00 तक होगा। इसकी शुरूआत सुबह 5:00 बजे देबीर दशरूप के साथ होगी, जिसमें आदिशक्ति के 10 रूपों और हर रूप से जुड़ी कथा दर्शाई जाएगी। यह एपिसोड दर्शाएगा कि जब बुरी ताकतें अच्छाई पर अत्याचार करती हैं तो देवी विभिन्न रूपों में प्रकट होकर उन्हें नष्ट कर देती है। इसके बाद सुबह 9:00 बजे आथो सति पार्बती कथा का प्रसारण होगा, जिसमें भगवान शिव के साथ सती के विवाह और देवी पार्वती के रूप में उनके जन्म का विवरण दिया जाएगा।

दर्शक देखेंगे कि किस तरह देवी पार्वती सती के रूप में भगवान शिव को जीत लेती हैं और उनसे विवाह कर लेती हैं। 10:00 बजे गोपालर महालय का प्रसारण होगा, यह विशेष एपिसोड दुर्गा पूजा महोत्सव और महालय पर आधारित होगा। दोपहर 1:00 बजे शक्तिरूपिणी दुर्गा के माध्यम से दर्शकों को पौराणिक कथा के द्वारा बताया जाएगा कि किस तरह देवी दुर्गा शांति, समृद्धि और धर्म को खतरे में डालने वाली राक्षसी ताकतों से लड़ते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत को सुनिश्चित करती हैं। प्रोग्राम का समापन 2:00 बजे असुरनाशिनी मां के साथ होगा, जिसमें देवी पार्वती के देवी कात्यायनी बनने और महिषासुर का वध करने, महिषासुरमर्दिनी बनने की कथा को दर्शाया गया है, जो राक्षसों की विनाशक मां हैं।