अभिनेता सोनू सूद अक्सर अपने योगदान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच एक्टर ने बीते शनिवार 15 दिसंबर को #DrugFreeFuture के तीसरे सीजन का समर्थन करने के लिए अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी रन में शामिल हुए। इसका उद्देश्य लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दे से निपटना है। इस दौरान एएनआई से बात करते हुए अभिनेता ने लोगों की फिटनेस को लेकर बात की। साथ ही अपनी फिल्म ‘फतेह’ का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म साहस, लचीलापन और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है। यह कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों द्वारा अनुभव किए गए साइबर अपराध के वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर आधारित है। जहां लोग हर दिन साइबर धोखाधड़ी का सामना करते हैं। इसलिए, यह उस पर एक एक्शन फिल्म है। यह लोगों को साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करेगी। फतेह देश के लोगों के लिए बनाई गई फिल्म है। हम फिल्म के कलेक्शन को वृद्धाश्रम और अनाथालयों में भेजने की कोशिश करेंगे।
आपको बता दें, ‘फतेह’ शक्ति सागर प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म है। इसमें सोनू सूद जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के कुछ प्रमुख नामों को शामिल किया गया है, जिसमें फोटोग्राफी निर्देशक, शोध टीम और एक्शन कोरियोग्राफर शामिल हैं। वहीं यह फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।
इससे पहले फिल्म मेकर्स ने ‘फतेह’ का टीजर शेयर किया था। वहीं सोनू सूद ने भी टीजर का क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस टीजर शुरुआत में बोला गया है कि, ‘किसी को कभी कम मत समझो।’ इसके बाद सोनू सूद का वॉयसओवर है। जिसमें वह अन्य व्यक्ति से बात करते सुना जा सकता है। जिसमें वो बोलते हैं कि उसने 19 मार्च को 40 नहीं बल्कि 50 लोगों को मारा था। उन्होंने आगे कहा त, “आपको वे दस शव कभी नहीं मिलेंगे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे”