असहाय बच्चों और बीमार युवक के मसीहा बने समाजसेवी जेपी कांडिया, मदद का हाथ बढ़ाकर जीता दिल

डा बग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के माझाबाड़ी इलाके में आज मानवता की एक मिसाल देखने को मिली। विशिष्ट समाजसेवी जेपी कांडिया ने इलाके के दो विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों और ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित एक युवक की मदद के लिए आगे आकर समाज के सामने एक प्रेरणा पेश की है।गुरुवार को जेपी कांडिया माझाबाड़ी पहुंचे और वहां एक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को व्हीलचेयर भेंट की।

इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य दिव्यांग बच्चे के परिवार से मुलाकात की और उस बच्चे की शिक्षा एवं अन्य जरूरतों के लिए भविष्य में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।इलाके का एक युवक पिछले कुछ दिनों से ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहा था। आर्थिक तंगी के कारण उसका परिवार उचित इलाज कराने में असमर्थ था। इस खबर को मिलते ही जेपी कांडिया तुरंत उस परिवार के पास पहुंचे और:परिवार को तत्काल नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।युवक के इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

खुद मौजूद रहकर डॉक्टरों से बात की और युवक के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।समाजसेवी जेपी कांडिया की इस मानवीय पहल की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में उनकी मदद से परिवारों को नई उम्मीद मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह जरूरतमंदों के लिए खड़े रहेंगे।

By Sonakshi Sarkar