सोशल मीडिया: लंदन के रेस्टोरेंट में लंच करने पहुंचें अनुष्का-विराट, शेफ ने तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

252

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों यूके में अपनी बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं| हाल ही में ये लवबर्ड लंदन के एक रेस्तरां में लंच करते हुए नजर आए थे| जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| वहीं अब उस रेस्तरां के शेफ ने अफने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का और विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए अपना अनुभव शेयर किया है|

इंस्टाग्राम पर रेस्तरां के शेफ ने दो दिनों की घटनाओं के अनुभव को साझा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि विराट और अनुष्का को खाने खिलाते हुए मुझे पता चला कि वो कितने विनम्र और प्रतिभाशाली हैं। 

विराट और अनुष्का ने क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों के साथ जहां लंच किया, वो ट्रेंडिल किचन है। यहां के शेफ रिशिम सचदेवा हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी स्टोरी लिखकर पूरी घटना बताई है और कहा है कि एक बार लंच के बाद अनुष्का और विराट वहां रात के खाने के लिए फिर से भारतीय क्रिकटरों के साथ लौटे। शेफ ने लिखा कि 48 घंटे में कुछ भी हो सकता है।

टेंड्रिल किचन के शेफ रिशिम सचदेवा ने लिखा कि अनुष्का और विराट ने हमारा रेस्तरां ऑनलाइन खोजा। उन्होंने फोटोज और रिव्यू पसंद आने के बाद हमारा रेस्टोरेंट ऑनलाइन खोजा और वहां एक टेबल बुक कराई।