बेडरूम में पलंग के नीचे रेंग रहा था एक जोड़ा सांप , देखते ही घर वालों के होश उड़े

108

बेडरूम में पलंग के नीचे सांप के फूंकारने   की आवाज सुनकर परिवारवालों के होश उड़ गए। नीचे देखा तो घर के अंदर सांपों का एक जोड़ा रेंग रहा है । इतना ही नहीं किचन में सांप घुस गया है। सांप के डर से लोग रात भर नहीं सो पाए। बाकया  जलपाईगुड़ी शहर के पांडापाड़ा की है। बताया जाता है भोजन की तलाश में एक जोड़ा सांप रसोई घर में और बेडरूम में बिस्तर के नीचे रेंगता दिखाई दिया। इनमें एक नर सांप और एक मादा सांप था।  

जलपाईगुड़ी शहर  से सटे  पंडापाड़ा कालीबाड़ी के पाद एक घर में  रात करीब 11 बजे  इस घटना के प्रकाश में आते ही आसपास काफी लोग जमा हो गए। खबर मिलते ही  पर्यावरणविद् विश्वजीत दत्ता चौधरी मौके पर पहुंचे और  दोनों  सांपों को पकड़ा।बाद में इन  सांपों को उन्होंने पास  के जंगल में छोड़ दिया।