एक्सिस मैक्स लाइफ ने पेश किया ‘स्मार्ट राइज’, रिटायरमेंट प्रोडक्ट में गारंटीड एन्युटी के साथ निफ्टी 50-लिंक्ड वैरिएबल कंपोनेंट को जोड़ा

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life”/ “Company”), जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने एक्सिस मैक्स लाइफ स्मार्ट रिटायरमेंट इनकम विद सस्टेंड अर्निंग्स प्लान (स्मार्ट राइज) (UIN: 104N160V01) लॉन्च किया है। यह एक रिटायरमेंट प्रोडक्ट है, जिसमें गारंटीड एन्युटी कंपोनेंट को निफ्टी 50 इंडेक्स से जुड़े बेंचमार्क-लिंक्ड कंपोनेंट के साथ जोड़ा गया है। इससे ग्राहकों को ग्रोथ पोटेंशियल का लाभ लेने के साथ-साथ रिटायरमेंट के बाद अपने लिए स्थिर आय सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

इस प्लान में पॉलिसीधारकों को डिफरमेंट पीरियड चुनते हुए अपनी रिटायरमेंट टाइमलाइन को कस्टमाइज करने का विकल्प मिलता है। इस अवधि में कोई एन्युटी नहीं मिलेगी। डिफरमेंट फेज के बीतने के बाद एन्युटेंट को नियमित पेआउट मिलने लगता है।  एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रोडक्टस, ईकॉमर्स एंड एंटरप्राइज सीओई के हेड वैभव कुमार ने कहा, ‘वैरिएबल एन्युटी प्रोडक्ट पेश करना एक्सिस मैक्स लाइफ के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि हम लगातार अपने रिटायरमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। इंडेक्स-लिंक्ड वैरिएबल एन्युटी ऑप्शन लॉन्च देकर हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने और रिटायरमेंट स्पेस में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने में सक्षम हुए हैं। इस ऑफरिंग में मजबूत फाइनेंशियल प्रोटेक्शन, फ्लेक्सिबिलिटी और भरोसेमंद पेंशन को लेकर आधुनिक रिटायरीज की बदलती जरूरतों को भी समझा गया है। इससे लंबी अवधि में वित्तीय आजादी देने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।’

स्मार्टराइज में क्रिटिकल लिगैसी-प्लानिंग बेनिफिट भी दिया गया है। इसके तहत एन्युटेंट की मृत्यु की स्थिति में निर्धारित नॉमिनी को (पॉलिसी के नियमों एवं शर्तों के आधार पर) रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस का विकल्प मिलता है। इससे लंबी अवधि में जनरेशनल फाइनेंशियल प्रोटेक्शन सुनिश्चित होता है।

By Business Bureau