उत्तरबंग विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ की रजत जयंती समारोह 11 अक्टूबर को

उत्तरबंग विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ (NBUAA) की रजत जयंती वर्ष का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में आज आयोजित एक सामूहिक प्रेस वार्ता में छात्र संघ के सदस्यों ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व और वर्तमान शिक्षक, विशिष्ट अतिथि, और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की उपस्थिति में विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और भविष्य की योजनाओं पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। पूर्व छात्र संघ की ओर से बताया गया कि NBUAA बीते 25 वर्षों से विश्वविद्यालय और समाज के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करता आ रहा है।

इस रजत जयंती वर्ष के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस मौके पर शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक योगदान के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

By Sonakshi Sarkar