लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में शेर आ गये है। त्रिपुरा के सिपाहीजला जूलॉजिकल पार्क से आज दो शेर सिलीगुड़ी पहुंचे। पशु एम्बुलेंस द्वारा दोनों शेरों को सुरक्षित बंगाल सफारी लाया गया। शेरों के आने पर सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में ख़ुशी का माहौल है।
आपको बता दें बंगाल सफारी पर आए दोनों शेरों के नाम अकबर और सीता हैं। दोनों का जन्म त्रिपुरा के सिपाहीजला जूलॉजिकल पार्क में हुआ था। अकबर 7 साल का है और सीता 5 साल की है।सफारी पार्क के अधिकारियों का कहना है कि हाथी और शेर समेत विभिन्न जानवरों के आगमन के बंगाल सफारी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।
साल की शुरुआत में सिंहराज के आगमन से पार्क अधिकारी खुश हैं। इस बीच, पार्क अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दो शेर सुरक्षित आ गए हैं। फिलहाल इन्हें बाड़े में ही रखा जाएगा। हालांकि इन्हें अभी पर्यटकों के सामने नहीं लाया जाएगा। मालूम हो कि पर्यटक शेरों के दर्शन तभी कर सकते हैं, जब वे इसके अनुकूल ढल जाएं।