सिलीगुड़ी: भाजपा के तीन दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के पहले दिन सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सांगठनिक शक्ति का परिचय दिया। दार्जिलिंग जिला (मैदानी क्षेत्र) के तीन प्रमुख भाजपा उम्मीदवारों ने आज एक भव्य जुलूस के साथ सिलीगुड़ी अनुमंडल शासक (SDO) कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार

आज सिलीगुड़ी  महकमा  कार्यालय में निम्नलिखित उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा:

शंकर घोष: सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र।

आनंदमय बर्मन: माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र।

दुर्गा मुर्मू: फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र।

हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा उम्मीदवारों का सुसज्जित जुलूस सिलीगुड़ी की सड़कों से गुजरा। समर्थकों के नारों और उत्साह के बीच तीनों प्रत्याशी नामांकन केंद्र पहुंचे। इस अवसर पर सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण मंडल सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए तीनों उम्मीदवारों ने अपनी जीत के प्रति पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने कहा:

“जनता इस बार तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करेगी।”

“सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।” भाजपा के इस बड़े नामांकन कार्यक्रम को देखते हुए सिलीगुड़ी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कोर्ट मोड़ और अनुमंडल कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

By Sonakshi Sarkar