सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ छेड़ा मुहीम

114

बोर्ड बैठक या मेयर से बातचीत सहित कई बार आम लोगों या पार्षदों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है। सत्ता पक्ष के पार्षदों से भी ऐसे अवैध निर्माण की बात सुनने को मिलती है। अब सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कदम उठाया है। वे पहले ही शहर में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर चुके हैं। शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम ने 15 नंबर वार्ड के आश्रम पाड़ा में ऐसे ही एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। घटना के तुरंत बाद, अवैध निर्माणकर्ता ने स्थानीय पार्षद माणिक डे पर गुस्सा निकाला।