सिलीगुड़ी: ढोल-नगाड़ों की थाप पर चुनावी मैदान में उतरे गौतम देव

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव ने सोमवार को एक अनोखे अंदाज में अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों के साथ निकले गौतम देव खुद ढाक (पारंपरिक ढोल) बजाते नजर आए।

अपने प्रचार अभियान को उत्सव का रूप देते हुए गौतम देव ने स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के नारों के बीच उन्होंने घर-घर जाकर राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार किया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी में विकास की जीत होगी। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल चुनावी उमंग से सराबोर दिखा।

By Sonakshi Sarkar