सिलीगुड़ी: 20 साल बाद चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस, अधिवक्ता अलोक धारा ने चंपासारी में झोंकी ताकत

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, कांग्रेस ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है। पार्टी ने पेशे से वकील अलोक धारा को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने शनिवार से क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

शनिवार सुबह अलोक धारा अपने समर्थकों के साथ सिलीगुड़ी के चंपासारी इलाके में पहुंचे। यहाँ उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अलोक धारा ने कहा:”सिलीगुड़ी में कांग्रेस की वापसी को लेकर जनता में काफी उत्साह है। हम चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतरे हैं और ‘एक इंच जमीन’ भी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हमारा लक्ष्य जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना है।”

By Sonakshi Sarkar