सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होते ही आलोक धारा ने आज सुबह पूरे उत्साह के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया। सोमवार तड़के उन्होंने देशबंधु पाड़ा स्थित ब्रह्ममयी काली मंदिर में ‘स्वस्तिक पूजा’ की और जीत का आशीर्वाद लिया।
आलोक धारा इस बार ‘शहर के विकास’ को अपना मुख्य चुनावी हथियार बनाकर जनता के बीच जा रहे हैं। उनका मानना है कि सिलीगुड़ी की जनता अब बदलाव चाहती है। प्रचार के दौरान आलोक धारा ने तृणमूल और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा: कि गौतम देब और शंकर घोष दोनों ही ‘परखे हुए’ नेता हैं। जनता ने उन्हें काम करने का मौका दिया, लेकिन वे शहर के विकास के बजाय आपसी वाकयुद्ध (जुबानी जंग) में व्यस्त रहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में यातायात की समस्या (Traffic Jam) दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।आलोक धारा ने महानंदा नदी की दुर्दशा पर भी चिंता जताई और कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर उदासीन रहे हैं। उन्होंने कहा “अगर जनता मुझे अवसर देती है, तो मेरी प्राथमिकता सिलीगुड़ी की ट्रैफिक समस्या को सुलझाना और महानंदा नदी के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाना होगी।”
