शाहरुख का बेटा आर्यन 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड पर; उनके वकील बोले- खान चाहते तो पूरा शिप खरीद सकते थे

207

आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमेचा को भी 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में भेज दिया गया है। मुनमुन पर आरोप है कि वे भी आर्यन के साथ ड्रग्स पार्टी में शामिल थी और उनके पास से NCB को 5 ग्राम चरस बरामद हुई है।

मुनमुन धमेचा के बारे में कहा जा रहा है कि वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।

अब तक 48 घंटे पूरे हो गए हैं, मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है। आगे की कस्टडी के लिए किसी भी अपील को अस्वीकार किया जा सकता है। उन्हें जो भी मुझसे पूछताछ करनी थी, वो कर चुके हैं। मैंने पूरा सहयोग किया है, और वे भी मेरे साथ अच्छे थे। मैंने अपना अच्छा आचरण दिखाया। मैंने अपने फोन से कुछ भी डिलीट नहीं किया है: सतीश मानेशिंदे (आर्यन खान के वकील)

मानेशिंदे: इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आर्यन खान ने ड्रग्स खरीदा या बेचा। एस 37 के तहत यह लागू नहीं होता। मैं भी एक 24 साल का लड़का हूं, जिसका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है। जो दूसरों को साथ किया गया वह मुझ पर थोपा नहीं जा सकता।

NCB की एक टीम ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर खड़े क्रूज पर दोबारा पहुंचकर छापेमारी की। यहां से टीम को ड्रग्स बरामद हुए हैं। टीम ने यहां से 6 और लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग क्रूज की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। इनके नाम आर्यन की मोबाइल चैट में सामने आए थे। उन्हें NCB ऑफिस लाकर पूछताछ की जा रही है। रेव पार्टी मुंबई से गोवा के बीच रास्ते में होनी थी। रेड पड़ने के बाद इसे वापस मुंबई ले आया गया है। वहीं जुहू और गोरेगांव इलाके से 2 और लोगों को देर रात गिरफ्तार किया गया है।