सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने वैलेंटाइन-डे के लिए लॉन्च किया ‘एलिमेंट्स ऑफ लव’ अभियान

कोलकाता स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने ७ फरवरी को अपने नवीनतम वैलेंटाइन-डे अभियान, ‘एलिमेंट्स ऑफ लव’ का अनावरण किया है। यह अभियान अनकही भावनाओं की मूक लेकिन शक्तिशाली भाषा और प्रियजनों के बीच साझा किए जाने वाले गहरे व सहज संबंधों का जश्न मनाता है। कंपनी के अनुसार, उनके उत्कृष्ट हीरे के आभूषणों का यह संग्रह स्थायी रिश्तों और अटूट बंधनों के प्रतीक के रूप में उभरा है, जो प्यार को उसके शुद्धतम और शाश्वत रूप में प्रदर्शित करता है।

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुवंकर सेन के अनुसार, ‘एलिमेंट्स ऑफ लव’ संग्रह बेहतर शिल्प कौशल और कालातीत भव्यता का एक नया रूप है, जिसे इस वैलेंटाइन-डे को और भी कीमती बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी की निदेशक और मार्केटिंग व डिज़ाइन्स की प्रमुख जोइता सेन ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से वे ग्राहकों को उनकी अनूठी प्रेम कहानियों को यादगार बनाने के लिए विशेष ऑफर और आधुनिक डिज़ाइन प्रदान कर रहे हैं।

By rohan