भारत आज एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। आने वाले दस साल हमारे युवाओं के होंगे – वे लोग जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत से काम करते हैं, और जो देश की आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ा रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) के अनुसार, लगभग 65% भारतीय 35 साल से कम उम्र के हैं। चाहे पहला घर खरीदना हो या जल्दी रिटायरमेंट पाने का सपना हो, इन सपनों को पूरा करने के लिए लंबी अवधि की व्यवस्थित वित्तीय योजना बनाना और बचत करना युवाओं के लिए बहुत जरूरी है।
इस संदर्भ में, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस एक मार्केट-लिंक्ड जीवन बीमा योजना है, जो कमाई करने वाले युवाओं को दीर्घकालीन संपत्ति बनाने में मदद करने और उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है। केवल 1,000 प्रति माह से प्रीमियम शुरू होने के कारण यह योजना सभी के लिए किफायती है। इससे युवा पेशेवर और पहली बार निवेश करने वाले लोग जल्दी निवेश शुरू कर सकते हैं, नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं और भारत की आर्थिक वृद्धि का लाभ उठा सकते हैं।
श्री विकास गुप्ता, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने कहा,“आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस एक किफायती योजना है। इसमें ग्राहक द्वारा भरा गया पूरा प्रीमियम उनके चुने हुए निवेश विकल्प के अनुसार इन्वेस्ट किया जाता है। इस योजना में ग्राहक 25 अलग-अलग फंड और 4 पोर्टफोलियो विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। इसमें तत्काल वित्तीय जरूरतों के लिए आंशिक पैसे निकालने की सुविधा भी है। साथ ही, इसमें ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है, जिससे जीवन में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में भी परिवार के वित्तीय लक्ष्य सुरक्षित रहते हैं। यूलिप योजना इस तरह डिजाइन की गई है कि यह लंबी अवधि का निवेश करने की आदत डालती है और संपत्ति बनाने में मदद करती है। यह ग्राहकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस योजना में ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार निवेश का तरीका चुन सकते हैं और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या टैक्स के अलग-अलग फंड में बदलाव कर सकते हैं।”
आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस – आज के युवाओं के लिए, कल की सुरक्षा के लिए एक उपयोगी जीवन बीमा योजना
